Site icon AB News24.in

Bank News: बैंक से जुड़ा काम आज ही निपटा लें… अगले 3 दिन बंद रहेंगी बैंक शाखाएं

नई दिल्ली, 27 सितंबर। Bank News: बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम पेंडिंग है तो उसे आज ही निपटा लें। रविवार होने के बावजूद आज सरकारी बैंक खुले रहेंगे। इसके बाद सोमवार से बुधवार तक बैंक कर्मचारियों की हड़ताल के चलते बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रह सकती हैं।

बैंक कर्मचारी हफ्ते में 5 दिन काम और 2 दिन छुट्टी की मांग को लेकर तीन दिवसीय हड़ताल पर जाने की तैयारी में हैं। देश की 7 प्रमुख बैंक यूनियनें इस हड़ताल में शामिल होंगी। यूनियनों का दावा है कि 90% से ज्यादा बैंक कर्मचारी इन संगठनों से जुड़े हैं।

10 साल बाद रविवार को खुलेंगे बैंक

रविवार को बैंक खोलने का ऐसा मौका करीब 10 साल बाद आया है। इससे पहले 2016 में नोटबंदी के दौरान 14 नवंबर को रविवार के दिन बैंक खोले गए थे। उस समय पुराने 500 और 1000 रुपये के नोट बदलने, जमा करने और नकदी निकालने के लिए बैंकों में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे।

ATM से कैश निकालने पर नहीं लगेगा अतिरिक्त चार्ज

हड़ताल के दौरान SBI, PNB समेत सरकारी बैंकों के ATM से कैश निकालने पर मंथली फ्री लिमिट खत्म होने के बाद भी अतिरिक्त चार्ज नहीं लगेगा।

RBI के मौजूदा नियमों के अनुसार, ग्राहक अपने बैंक के ATM से हर महीने 5 बार मुफ्त कैश निकासी कर सकते हैं। दूसरे बैंक के ATM से मेट्रो शहरों में 3 और अन्य शहरों में 5 मुफ्त ट्रांजेक्शन की सुविधा मिलती है। निर्धारित सीमा के बाद हर ट्रांजेक्शन पर ₹23 और GST का शुल्क लगता है।

5-डे वर्किंग की मांग पर सरकार और यूनियन आमने-सामने

बैंक यूनियनों की मांग है कि बैंकों में सप्ताह में 5 दिन काम और 2 दिन छुट्टी की व्यवस्था लागू की जाए। यूनियनों का कहना है कि जब तक सरकार इसकी निश्चित तारीख घोषित नहीं करती, उनका विरोध जारी रहेगा।

वहीं, वित्त मंत्रालय के सूत्रों के हवाले से मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि सरकार ने 5-डे वर्किंग लागू करने का कोई वादा नहीं किया था और वेतन संशोधन की बातचीत में भी इस मुद्दे पर सहमति नहीं बनी थी।

PLI को लेकर भी विवाद

5-डे वर्किंग के अलावा परफॉर्मेंस लिंक्ड इंसेंटिव (PLI) के नियमों को लेकर भी बैंक यूनियनें और सरकार आमने-सामने हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, स्केल-4 और उससे ऊपर के अधिकारियों के लिए नए इंसेंटिव नियम लागू किए गए हैं, जिसके तहत बेहतर प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों को बेसिक सैलरी के बराबर इंसेंटिव मिलने का प्रावधान है। यूनियनें इसका भी विरोध कर रही हैं।

PM सुरक्षा बीमा योजना में ₹20 सालाना में ₹2 लाख का कवर

प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत ₹20 सालाना प्रीमियम में दुर्घटना बीमा कवर मिलता है। दुर्घटना में मृत्यु होने पर नामिनी या परिवार को ₹2 लाख तक की राशि मिलती है। इस योजना के लिए मेडिकल जांच की जरूरत नहीं होती।

Exit mobile version