Site icon AB News24.in

Bank Strike: बैंक ग्राहकों के लिए जरूरी खबर… 11 सितंबर को देशव्यापी हड़ताल का ऐलान

नई दिल्ली, 10 सितम्बर। Bank Strike: अगर बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है, तो तारीख नोट कर लें। 5 दिन वर्किंग की मांग को लेकर बैंक कर्मचारियों ने सितंबर 2026 में देशव्यापी हड़ताल का ऐलान किया है। यूनियनों के मुताबिक, पहली हड़ताल 11 सितंबर 2026 को होगी।

11 सितंबर शुक्रवार है। इसके बाद शनिवार और रविवार की छुट्टी होने के कारण बैंकिंग सेवाओं पर लगातार असर पड़ सकता है। ऐसे में ग्राहकों के लिए जरूरी बैंकिंग काम पहले निपटा लेना बेहतर रहेगा।

सितंबर में फिर 3 दिन की हड़ताल

बैंक कर्मचारियों के यूनियन मंच UFBU (United Forum of Bank Unions) ने 28 से 30 सितंबर 2026 तक भी देशव्यापी हड़ताल का ऐलान किया है। यह हड़ताल बैंकों की छमाही क्लोजिंग के आसपास हो रही है, ऐसे में बैंकिंग कामकाज प्रभावित होने की संभावना है।

यूनियनों ने चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगों पर समाधान नहीं हुआ, तो 26 अक्टूबर 2026 से अनिश्चितकालीन देशव्यापी हड़ताल शुरू की जा सकती है।

5 दिन वर्किंग की मांग

UFBU बैंक कर्मचारियों के 9 प्रमुख संगठनों का साझा मंच है। यूनियनों का आरोप है कि 5 दिन वर्किंग की मांग को लेकर सरकार का रुख सकारात्मक नहीं है। इसी मांग को लेकर कर्मचारियों ने चरणबद्ध आंदोलन और हड़ताल का ऐलान किया है।

बैंक हड़ताल के दौरान शाखाओं में कामकाज प्रभावित हो सकता है। हालांकि, ATM, UPI और अन्य डिजिटल बैंकिंग सेवाओं की उपलब्धता अलग-अलग बैंकों और परिस्थितियों पर निर्भर करेगी।

Exit mobile version