Site icon AB News24.in

Bastar Flood Alert: बस्तर में बाढ़ से हालात खराब… 300 से ज्यादा बस्तियां प्रभावित

बस्तर, 27 सितंबर। Bastar Flood Alert: छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में लगातार बारिश के बाद बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है। जगदलपुर शहर और ग्रामीण क्षेत्रों की 300 से अधिक बसाहटें बाढ़ से प्रभावित बताई जा रही हैं। प्रशासन ने अब तक 6 हजार से अधिक लोगों को प्रभावित इलाकों से सुरक्षित निकालकर राहत शिविरों में पहुंचाया है।

इंद्रावती नदी का जलस्तर बढ़ने से जगदलपुर के आसपास के कई इलाकों में पानी भर गया है। डोंगा घाट क्षेत्र भी बाढ़ की चपेट में है, जहां फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए हेलीकॉप्टर की मदद ली जा रही है।

बताया गया कि सुबह करीब 7:30 बजे डोंगा घाट क्षेत्र में हेलीकॉप्टर भेजा गया। बाढ़ प्रभावित और दुर्गम इलाकों में फंसे लोगों तक पहुंचने और उन्हें सुरक्षित स्थानों पर लाने के लिए राहत एवं बचाव अभियान जारी है।

प्रशासन की टीमें प्रभावित क्षेत्रों में लगातार निगरानी कर रही हैं। राहत शिविरों में पहुंचाए गए लोगों के लिए जरूरी सुविधाओं की व्यवस्था की जा रही है। प्रशासन ने लोगों से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों और तेज बहाव वाले जलस्रोतों से दूर रहने की अपील की है।

Exit mobile version