Site icon AB News24.in

Bemetara Accident News: धनतेरस की सुबह दर्दनाक हादसा… सड़क दुर्घटना में दो की मौत और चार घायल

बेमेतरा, 06 नवम्बर। Bemetara Accident News: छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में धनतेरस की सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। बेमेतरा-कवर्धा मार्ग पर सतनाम चौक के पास तेज रफ्तार कार ने दो कारों और एक ट्रैक्टर को टक्कर मार दी। हादसे में एक महिला और एक युवक की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सुबह 3:30 से 4 बजे के बीच हुआ हादसा

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, दुर्घटना शुक्रवार सुबह करीब 3:30 से 4 बजे के बीच हुई। बताया जा रहा है कि एक परिवार गिरौदपुरी धाम से दर्शन कर वापस लौट रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार कार ने उनकी गाड़ी समेत अन्य वाहनों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित एक मकान की दीवार से जा टकराई।

महिला और युवक की मौत, चार घायल

हादसे में जान गंवाने वाले युवक की पहचान बेमेतरा निवासी लक्की देशलहरे के रूप में हुई है। वहीं, मृत महिला ग्राम सोड़ की रहने वाली बताई जा रही है। दुर्घटना में चार अन्य लोग घायल हुए हैं। सभी को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

नशे में गाड़ी चलाने की आशंका

हादसे के बाद कार चालक के कथित तौर पर नशे में होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस दुर्घटना के कारणों और चालक की स्थिति की जांच कर रही है।

Exit mobile version