Site icon AB News24.in

Bemetara में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई… JCB समेत 4 वाहन जब्त… प्रशासन सख्त

Major Crackdown on Illegal Mining in Bemetara... 4 Vehicles, Including a JCB, Seized... Administration Takes Strict Action.

Bemetara

रायपुर, 06 अप्रैल। Bemetara जिले में अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। राजस्व एवं खनिज विभाग की संयुक्त टीम ने थान खमरिया तहसील के ग्राम कुरदा और जेवरा में छापेमारी कर अवैध गतिविधियों में संलिप्त 1 जेसीबी मशीन, 2 हाईवा वाहन और ईंट से भरा 1 स्वराज माजदा वाहन जब्त किया है। जब्त किए गए सभी वाहनों को सुरक्षार्थ थाना थान खमरिया में रखा गया है।

इसके अलावा एक अन्य मामले में रेत से भरे हाईवा वाहन को भी जब्त कर थाना बेरला में सुरक्षित रखा गया है, जिस पर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। गौरतलब है कि इससे पहले भी प्रशासन ने गिट्टी से भरे 2 हाईवा वाहन जब्त किए थे, जो फिलहाल थाना बेरला में खड़े हैं और उन पर विधिसम्मत कार्रवाई जारी है।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा। साथ ही आम नागरिकों से भी अपील की गई है कि ऐसी गतिविधियों की जानकारी प्रशासन को दें।

Exit mobile version