भिलाई, 24 अगस्त। Bhilai News: जामुल थाना क्षेत्र के घासीदास नगर में हमर क्लीनिक की स्टाफ नर्स नेहा महिलांग का शव उनके किराए के कमरे में मिला। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
नेहा पिछले करीब 5 वर्षों से हमर क्लीनिक में स्टाफ नर्स के रूप में काम कर रही थीं। बताया जा रहा है कि करीब एक साल पहले ही उनकी शादी हुई थी।
घटना की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं
पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। ऐसे में नेहा की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है।
पुलिस मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह को लेकर स्थिति और स्पष्ट होने की उम्मीद है। पुलिस ने घटनास्थल और परिस्थितियों से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच शुरू कर दी है।

