Site icon AB News24.in

Bhilai Steel Plant: भिलाई स्टील प्लांट में लोहा चोरी की जांच करेगी CBI… सरकार ने दी मंजूरी

भिलाई, 29 सितंबर। Bhilai Steel Plant: भिलाई स्टील प्लांट (BSP) से लोहा चोरी के मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। अब इस मामले की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) करेगी। राज्य सरकार ने CBI जांच को मंजूरी दे दी है। इसके लिए राजपत्र में अधिसूचना भी जारी कर दी गई है।

यह मामला पुरानी भिलाई थाने में दर्ज अपराध क्रमांक 277/2026 से जुड़ा है। इस मुद्दे को भाजपा विधायक रिकेश सेन ने विधानसभा में उठाया था। मामले में पुलिस पहले ही कई लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।

निजी फैक्ट्री में खपाया जा रहा था चोरी का स्क्रैप

पुलिस की जांच में सामने आया था कि भिलाई स्टील प्लांट से चोरी किए गए स्क्रैप को रसमड़ा की एक निजी फैक्ट्री में खपाया जा रहा था। इसके बाद मामले की जांच में चोरी के नेटवर्क और इसमें शामिल लोगों की भूमिका को लेकर कई सवाल उठे।

अब CBI करेगी पूरे मामले की जांच

राज्य सरकार की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, दिल्ली विशेष पुलिस स्थापना अधिनियम की धारा 6 के तहत CBI को इस मामले की जांच की अनुमति दी गई है।

अब CBI चोरी के नेटवर्क, कथित मिलीभगत और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच करेगी। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Exit mobile version