रायपुर, 21 सितम्बर। Bhupesh Baghel: छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और AICC सचिव भूपेश बघेल आज असम दौरे पर रहेंगे। असम कांग्रेस का प्रभारी बनाए जाने के बाद यह उनका पहला असम दौरा है।
जानकारी के मुताबिक, भूपेश बघेल सुबह करीब 7 बजे दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे। इसके बाद दोपहर करीब 12:30 बजे असम पहुंचने का कार्यक्रम है।
अपने दौरे के दौरान भूपेश बघेल कांग्रेस के प्रदेश पदाधिकारियों और वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर सकते हैं। इस दौरान संगठन को मजबूत करने और आगामी गतिविधियों को लेकर चर्चा होने की संभावना है।

