रायपुर, 09 अक्टूबर। Bhupesh Baghel Delhi Visit: छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज दिल्ली दौरे पर रहेंगे। वे गुरुवार रात रायपुर से दिल्ली पहुंचे। दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष की ओर से किए जा रहे प्रदर्शन में भूपेश बघेल शामिल होंगे।
यह प्रदर्शन मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR के विरोध में किया जा रहा है। विपक्ष के इस प्रदर्शन का आज चौथा दिन है।

