Site icon AB News24.in

Bhupesh Baghel Statement: भूपेश का अमित शाह पर बड़ा आरोप… SIR को लेकर उठाए सवाल

रायपुर, 27 नवम्बर। Bhupesh Baghel Statement: छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और निर्वाचन आयोग पर सवाल उठाए हैं। बघेल ने आरोप लगाया कि अमित शाह निर्वाचन आयोग को अपने नियंत्रण में रखकर काम कर रहे हैं।

मीडिया से चर्चा और सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए भूपेश बघेल ने कहा कि देश में कौन नागरिक है और कौन विदेशी, इसकी पहचान करना गृह विभाग की जिम्मेदारी है। उन्होंने सवाल उठाया कि बांग्लादेशी और पाकिस्तानी नागरिकों की पहचान के नाम पर मतदाता सूची का पुनरीक्षण कराया जा रहा है, लेकिन अब तक किसी विदेशी नागरिक के पकड़े जाने की जानकारी सामने नहीं आई है।

बघेल ने दावा किया कि SIR प्रक्रिया के बहाने करीब 13 करोड़ लोगों के नाम मतदाता सूची से काटे गए हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि नागरिकता की जांच गृह विभाग का काम है, तो यह जिम्मेदारी निर्वाचन आयोग के जरिए क्यों निभाई जा रही है?

गौरतलब है कि SIR की प्रक्रिया को लेकर कांग्रेस लगातार केंद्र सरकार और निर्वाचन आयोग पर सवाल उठा रही है। कांग्रेस का कहना है कि मतदाता सूची में नाम जोड़ने और हटाने की प्रक्रिया पारदर्शी होनी चाहिए, ताकि किसी भी पात्र मतदाता का नाम गलत तरीके से सूची से न हटे।

Exit mobile version