Site icon AB News24.in

Big Breaking: BJP में बड़ा बदलाव… पवन साय की जगह कर्मवीर बने छत्तीसगढ़ के नए संगठन महामंत्री

रायपुर, 24 सितंबर। Big Breaking: भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश संगठन में एक और बड़ा फेरबदल किया है। एक दिन पहले प्रदेश प्रभारी और सह-प्रभारियों की नियुक्ति के बाद अब पार्टी ने 24 राज्यों में संगठन स्तर पर नई जिम्मेदारियां तय की हैं।

छत्तीसगढ़ में पवन साय की जगह कर्मवीर को नया प्रदेश संगठन महामंत्री नियुक्त किया गया है। उनका केंद्र रायपुर रहेगा। वहीं मध्यप्रदेश में चंद्रशेखर और उत्तरप्रदेश में धर्मपाल को प्रदेश संगठन महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई है।

इसके अलावा दिल्ली और हरियाणा में पवन राणा को, जबकि महाराष्ट्र में अजय जामवाल को प्रदेश संगठन महामंत्री बनाया गया है। भाजपा ने गुजरात, उत्तराखंड, ओडिशा, पंजाब और पश्चिम बंगाल समेत कई राज्यों में भी संगठनात्मक बदलाव किए हैं।

इन नियुक्तियों के साथ भाजपा के प्रदेश स्तर के संगठन में नई जिम्मेदारियां प्रभावी हो गई हैं। यह बदलाव पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की ओर से जारी आदेश के तहत किए गए हैं।

Exit mobile version