Site icon AB News24.in

Bihar Temple Stampede: सिंहेश्वर धाम मंदिर में सावन की अंतिम सोमवारी पर मंदिर में मची भगदड़…!

मधेपुरा, 24 अगस्त। Bihar Temple Stampede: बिहार के मधेपुरा स्थित प्रसिद्ध सिंहेश्वर धाम मंदिर में सावन की अंतिम सोमवारी पर भोले बाबा का जलाभिषेक करने के दौरान मंदिर परिसर में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। जिससे उस वक्त अफरा-तफरी मच गई|

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, अचानक भीड़ में अफरा-तफरी फैल गई और लोग अपने साथ आए लोगों को सुरक्षित निकालने में जुट गए। घटना में करीब 6 श्रद्धालु घायल हुए हैं, जिनमें 4 महिलाएं और 2 पुरुष शामिल हैं।

सुरक्षा बलों ने श्रद्धालुओं को निकाला बाहर

भगदड़ के दौरान कुछ महिलाएं भीड़ में दब गई थीं। मौके पर मौजूद सुरक्षा बलों ने उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला। सभी घायलों को इलाज के लिए मधेपुरा मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। उनकी स्थिति पर डॉक्टर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

मंदिर परिसर में बढ़ाई गई सुरक्षा

घटना के तुरंत बाद मंदिर परिसर में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात कर दिए गए। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचकर स्थिति की निगरानी कर रहे हैं।

Exit mobile version