Site icon AB News24.in

Bike Fire News: रायपुर में चलती बाइक में लगी भीषण आग

रायपुर, 3 अगस्त। Bike Fire News: राजधानी के भाठागांव इलाके में सोमवार को चलती होंडा शाइन बाइक में अचानक आग लग गई। बाइक सवार युवक भाठागांव से तेलीबांधा जा रहा था। तभी बाइक से धुआं निकलने लगा और कुछ ही सेकेंड में वह आग की लपटों में घिर गई।

युवक ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत बाइक रोककर छलांग लगा दी, जिससे उसकी जान बच गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित रहा। सूचना पर पहुंची दमकल टीम ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक बाइक पूरी तरह जल चुकी थी।

घटना का तस्वीर भी सामने आया है। शुरुआती जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट या तकनीकी खराबी मानी जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Exit mobile version