Site icon AB News24.in

Bilaspur: सात दिन बाद टूटा अनशन… अरपा पार को अलग नगर निगम बनाने की मांग

बिलासपुर, 07 सितम्बर। Bilaspur: अरपा पार क्षेत्र को अलग नगर निगम बनाने की मांग को लेकर पिछले सात दिनों से रामसेतु के पास आमरण अनशन पर बैठे अरपा पार नागरिक सुरक्षा मंच के संयोजक एवं अध्यक्ष अमित तिवारी ने अपना आंदोलन खत्म कर दिया है। कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव के विशेष आग्रह पर उन्होंने जूस पीकर अनशन समाप्त किया।

सात दिनों के अनशन के दौरान प्रशासन की ओर से कोई ठोस पहल नहीं होने की बात सामने आई। इस बीच अमित तिवारी की तबीयत को लेकर चिंता बढ़ने पर कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव आंदोलन स्थल पहुंचे और उनकी स्थिति का जायजा लिया।

विधायक ने मांग को बताया जायज

विधायक अटल श्रीवास्तव ने अरपा पार क्षेत्र को अलग नगर निगम बनाने की मांग का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि बिलासपुर शहर का विस्तार मोपका और सकरी के आगे तक हो चुका है। बढ़ती आबादी के साथ ट्रैफिक और सड़कों की समस्याएं भी लगातार बढ़ रही हैं।

उन्होंने कहा कि मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए अरपा पार क्षेत्र के लिए अलग नगर निगम बनाना प्रशासनिक जरूरत बन गया है। विधायक के आश्वासन और आग्रह के बाद अमित तिवारी ने जूस ग्रहण कर अपना सात दिवसीय अनशन समाप्त किया।

आंदोलनकारियों का कहना है कि अरपा पार क्षेत्र के विकास और बेहतर प्रशासन के लिए अलग नगर निगम का गठन जरूरी है। अब इस मांग को लेकर आगे की कार्रवाई और सरकार के रुख पर नजर रहेगी।

Exit mobile version