बिलासपुर, 08 सितम्बर। Bilaspur Breaking: सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम पेंडारी में मुरुम खदान के तालाब में एक अज्ञात महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया। तालाब में शव तैरता देखकर ग्रामीणों ने सकरी पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाने की कार्रवाई शुरू की। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।
पुलिस पहचान के साथ मौत की वजह और महिला के तालाब तक पहुंचने की परिस्थितियों की जांच कर रही है। मामले में आगे की जानकारी जांच के बाद सामने आएगी।

