Site icon AB News24.in

Bilaspur Congress Protest: बिलासपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन… कलेक्ट्रेट का घेराव किया

बिलासपुर, 28 सितंबर। Bilaspur Congress Protest: कांग्रेस ने कथित ‘वोट चोरी’ और निर्वाचन प्रक्रिया में अनियमितताओं के आरोपों को लेकर सोमवार को बिलासपुर में प्रदर्शन किया। जिला शहर और ग्रामीण कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट तक विरोध मार्च निकाला और घेराव किया।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ नारेबाजी की और उन्हें पद से हटाने व गिरफ्तारी की मांग की। कार्यकर्ताओं ने पुतला फूंका और काले गुब्बारे छोड़कर विरोध जताया। कांग्रेस का यह प्रदर्शन 28 सितंबर को देशभर के जिला मुख्यालयों पर आयोजित विरोध कार्यक्रम का हिस्सा था।

प्रदर्शन के बाद जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष सिद्धांशु मिश्रा और जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री के नेतृत्व में राष्ट्रपति के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया। कांग्रेस ने निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली और मतदाता सूची में हुए बदलावों की स्वतंत्र समीक्षा की मांग की। पार्टी नेताओं ने कहा कि मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा। प्रदर्शन में कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव, महिला कांग्रेस की प्रदेश महासचिव शिल्पी तिवारी समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Exit mobile version