Site icon AB News24.in

Bilaspur Crime News: चंदा मांगने के बहाने घर में घुसी महिला… हमला कर जेवर लेकर फरार

बिलासपुर, 19 अगस्त। Bilaspur Crime News: शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में चंदा मांगने के बहाने घर में घुसकर महिला पर हमला करने और जेवर लूटकर फरार होने का मामला सामने आया है। घटना वेयर हाउस रोड स्थित सरकारी क्वार्टर की है।

जानकारी के मुताबिक, घटना के समय घर का ड्राइवर ड्यूटी पर गया हुआ था और उसकी पत्नी घर में अकेली थी। इसी दौरान एक महिला चंदा मांगने के बहाने घर में दाखिल हुई। आरोप है कि महिला ने ड्राइवर की पत्नी पर हमला कर दिया, जिससे वह बेहोश हो गई।

बेहोश होने के बाद जेवर लेकर फरार

पीड़िता के बेहोश होने के बाद आरोपी महिला ने उसके जेवर निकाल लिए और मौके से फरार हो गई। कुछ समय बाद होश में आने पर महिला ने अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी।

परिजनों से सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस आसपास के इलाकों में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि आरोपी महिला की पहचान की जा सके।

पुलिस ने शुरू की जांच

सिविल लाइन पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी महिला की तलाश के साथ घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।

Exit mobile version