Site icon AB News24.in

Bilaspur News: सड़क किनारे मिला अधेड़ का शव… मची सनसनी

बिलासपुर, 24 नवम्बर। Bilaspur News: शहर के व्यापार विहार इलाके में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एफसीआई चौक के आगे एसबीआई बैंक के पास सड़क किनारे एक अज्ञात अधेड़ व्यक्ति का शव मिला। शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही तारबाहर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की।

मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और जरूरी साक्ष्य जुटाए।

आसपास के इलाके में भीख मांगता और कचरा बीनता था मृतक

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, मृतक को आसपास के क्षेत्र में अक्सर भीख मांगते और कचरा बीनते हुए देखा जाता था। हालांकि, अब तक उसकी पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस मृतक की शिनाख्त करने में जुटी हुई है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चलेगा मौत का कारण

पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया पूरी की है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि अधेड़ की मौत किन परिस्थितियों में हुई और उसका शव सड़क किनारे कैसे पहुंचा।

 

Exit mobile version