Site icon AB News24.in

Bilaspur News: बिलासपुर के मुक्तिधाम में कुत्ते का अंतिम संस्कार… लोगों ने जताया विरोध

बिलासपुर, 08 अगस्त। Bilaspur News: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर शहर के तोरवा क्षेत्र स्थित छठघाट मुक्तिधाम में पालतू कुत्ते का अंतिम संस्कार किए जाने का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी फैलते ही स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ गई और उन्होंने विरोध जताते हुए हंगामा किया।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, मुक्तिधाम में इंसानों के अंतिम संस्कार की व्यवस्था है। ऐसे में वहां पालतू कुत्ते का अंतिम संस्कार किए जाने पर लोगों ने आपत्ति जताई। उनका कहना है कि इससे मुक्तिधाम की परंपरा और पवित्रता प्रभावित हुई है।

मामले की जानकारी मिलने के बाद क्षेत्रीय पार्षद और स्थानीय नागरिक तोरवा थाने पहुंचे। पार्षद की अगुवाई में पुलिस को लिखित शिकायत देकर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई।

शिकायत में धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने और मुक्तिधाम के नियमों के उल्लंघन का आरोप लगाया गया है।

मामले में तोरवा थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, शिकायतकर्ताओं और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। साथ ही यह पता लगाया जा रहा है कि मुक्तिधाम परिसर में पालतू जानवर का अंतिम संस्कार किसकी अनुमति से किया गया।

पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Exit mobile version