Site icon AB News24.in

Bilaspur Violence: बिलासपुर बवाल में पुलिस का बड़ा एक्शन… उपद्रवियों पर FIR

बिलासपुर, 29 अगस्त। Bilaspur Violence: शहर में देर रात दो पक्षों के बीच हुए हिंसक विवाद और पथराव के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने दोनों पक्षों के नामजद लोगों समेत अन्य उपद्रवियों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। मामले में बलवा समेत कई गंभीर धाराएं लगाई गई हैं। FIR में धारा 307 और 191 भी शामिल की गई हैं।

बताया जा रहा है कि पुराना विवाद देखते ही देखते हिंसक हो गया। दोनों पक्षों के बीच जमकर पथराव हुआ, जिसके बाद इलाके में तनाव की स्थिति बन गई। हालात को नियंत्रित करने के लिए मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात करना पड़ा। घटना में कुछ पुलिसकर्मियों के घायल होने की भी जानकारी सामने आई है।

पुलिस अब CCTV फुटेज, ड्रोन वीडियो और अन्य उपलब्ध वीडियो की मदद से उपद्रवियों की पहचान कर रही है। अधिकारियों के मुताबिक, पहचान होने के बाद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनकी गिरफ्तारी की जाएगी।

घटना के बाद संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। पुलिस लगातार पेट्रोलिंग कर रही है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है। SSP रजनेश सिंह और कलेक्टर संजय अग्रवाल भी पूरे मामले की निगरानी कर रहे हैं।

Exit mobile version