Site icon AB News24.in

Birsa Munda Cup Fight : कांकेर के नरहरदेव मैदान में क्रिकेट मैच बना अखाड़ा…! बिरसा मुंडा कप के दौरान दो गुटों में जमकर मारपीट…वायरल VIDEO यहां देखें

Birsa Munda Cup Clash: Cricket match turns into a battleground at Kanker's Narhardev Ground...! Violent brawl breaks out between two groups during the Birsa Munda Cup... Watch the viral video here.

Birsa Munda Cup Clash

कांकेर, 10 जून। Birsa Munda Cup Fight : कांकेर के नरहरदेव मैदान में चल रही भगवान बिरसा मुंडा कप क्रिकेट प्रतियोगिता उस वक्त विवादों में आ गई, जब मैच के दौरान दो गुट आपस में भिड़ गए। मामूली कहासुनी देखते ही देखते मारपीट में बदल गई और मैदान में अफरा-तफरी मच गई। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, प्रतियोगिता देखने और खेलने के लिए बड़ी संख्या में खिलाड़ी और दर्शक मैदान पहुंचे हुए थे। इसी दौरान दो पक्षों के बीच पहले कहासुनी हुई और फिर धक्का-मुक्की शुरू हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों के युवक आपस में भिड़ गए।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में कुछ युवक एक-दूसरे के साथ मारपीट करते नजर आ रहे हैं। घटना के दौरान मैदान में मौजूद लोगों के बीच कुछ समय के लिए हड़कंप मच गया और मैच भी प्रभावित हुआ। सूचना मिलते ही कांकेर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस अधिकारियों ने दोनों पक्षों को समझाइश देकर मामला शांत कराया। पुलिस की तत्परता के चलते विवाद ज्यादा नहीं बढ़ पाया।

फिलहाल किसी भी पक्ष की ओर से औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। हालांकि वायरल वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। लोगों ने खेल प्रतियोगिताओं में अनुशासन और खेल भावना बनाए रखने की अपील की है।

Exit mobile version