Site icon AB News24.in

BJP Breaking News: छत्तीसगढ़ BJP में बड़ा बदलाव… स्मृति ईरानी बनीं प्रदेश प्रभारी

रायपुर, 23 सितंबर। BJP Breaking News: भारतीय जनता पार्टी ने संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए छत्तीसगढ़ के लिए स्मृति ईरानी को प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया है। वहीं सिद्धार्थ शंभू को सह-प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ के साथ हरियाणा का प्रभार भी दिया गया है।

स्मृति ईरानी को अगस्त में भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया था। अब पार्टी ने उन्हें दो राज्यों की संगठनात्मक जिम्मेदारी सौंपी है।

छत्तीसगढ़ में इससे पहले नितिन नवीन प्रदेश प्रभारी की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। नई नियुक्ति के बाद प्रदेश में संगठन से जुड़े कामकाज की जिम्मेदारी स्मृति ईरानी और सिद्धार्थ शंभू संभालेंगे। नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू की गई हैं।

Exit mobile version