Site icon AB News24.in

BJP Breaking News: नितिन नबीन ने घोषित की बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम…

नई दिल्ली, 17 अगस्त। BJP Breaking News: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने सोमवार को पार्टी की नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान कर दिया। नई टीम में कई वरिष्ठ नेताओं को अहम जिम्मेदारियां दी गई हैं। सबसे बड़ा बदलाव स्मृति ईरानी की वापसी को माना जा रहा है। पूर्व केंद्रीय मंत्री को पार्टी का राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया है।

स्मृति ईरानी के अलावा बिप्लब देब, सुनील बंसल, विनोद तावड़े और सतीश पूनिया समेत कई नेताओं को भी राष्ट्रीय महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

बीएल संतोष संगठन महासचिव बने रहेंगे

बीजेपी ने बीएल संतोष को राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) के पद पर बरकरार रखा है। वहीं शिवप्रकाश और सौदान सिंह को राष्ट्रीय संयुक्त महासचिव (संगठन) की जिम्मेदारी दी गई है।

13 नेताओं को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया

पार्टी की नई टीम में वसुंधरा राजे सिंधिया, राम माधव और डी. पुरंदेश्वरी समेत कुल 13 नेताओं को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा तीरथ सिंह रावत, भारती पवार, मनप्रीत सिंह बादल और तारिक मंसूर को भी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली है।

बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम में संगठन और नेतृत्व से जुड़े कई अनुभवी चेहरों को जगह दी गई है। पार्टी के मुताबिक, नई टीम के जरिए संगठन को और मजबूत करने पर फोकस रहेगा।

Exit mobile version