Site icon AB News24.in

BJP Chhattisgarh: PM मोदी के जन्मदिन पर छत्तीसगढ़ में सेवा संकल्प अभियान

रायपुर, 09 सितम्बर। BJP Chhattisgarh: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन और उनके सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे होने पर भाजपा देशभर में कई कार्यक्रम कर रही है। इसी के तहत छत्तीसगढ़ में 17 सितंबर से ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू होगा।

प्रधानमंत्री मोदी के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना के लिए प्रदेश में 36 लाख ‘आशीर्वाद के दीये’ जलाए जाएंगे। हर बूथ पर 100 दीये जलाने का लक्ष्य रखा गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय रायपुर के कार्यक्रम में शामिल होंगे।

गांव से लेकर जिला स्तर तक होंगे कार्यक्रम

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने बताया कि अभियान के तहत संभाग, जिला और विकासखंड स्तर पर कई कार्यक्रम होंगे। बस्तर में भी गांव-गांव जाकर आशीर्वाद के दीये जलाए जाएंगे।

स्कूलों में होंगे खास कार्यक्रम

स्कूलों में ‘सेवा चित्र’ कार्यक्रम होगा। इसमें बच्चे पेंटिंग के जरिए सेवा और विकास से जुड़े विषय दिखाएंगे। स्कूलों और पंचायतों में ‘सेवा स्मरण’ कार्यक्रम भी होगा। इसमें पिछले 25 साल में हुए विकास कार्यों और बदलावों की जानकारी लोगों को दी जाएगी।

आंगनबाड़ी में ‘आंगन का मिलन’

आंगनबाड़ी केंद्रों में ‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम होगा। इसमें फल वितरण समेत कई गतिविधियां की जाएंगी।

वहीं ‘कहानी बदलाव के बीच’ कार्यक्रम के जरिए प्रधानमंत्री मोदी के 25 साल के सार्वजनिक जीवन और देश में हुए बदलावों की जानकारी दी जाएगी।

7 अक्टूबर को होगी ‘सेवा ज्योति यात्रा’

अभियान के तहत 7 अक्टूबर को ‘सेवा ज्योति यात्रा’ निकाली जाएगी। जिला मुख्यालयों पर मशाल लाई जाएगी। कार्यक्रम स्थल पर बड़ी एलईडी स्क्रीन भी लगाई जाएगी, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन दिखाया जाएगा। इसके अलावा रंगोली प्रतियोगिता, ‘सेवा मेरा योगदान’ और युवाओं से जुड़े कई कार्यक्रम भी होंगे।

‘जनसेवा का महाकुंभ’ भी होगा

अभियान के तहत ‘जनसेवा का महाकुंभ’ कार्यक्रम भी प्रस्तावित है। इसमें देशभर के जनप्रतिनिधि शामिल होंगे। छत्तीसगढ़ से भी जनप्रतिनिधियों की टीम इसमें हिस्सा लेगी।

Exit mobile version