Site icon AB News24.in

BJP Mahila Morcha: छत्तीसगढ़ में भाजपा महिला मोर्चा कराएगा भव्य कन्या पूजन

रायपुर, 19 अक्टूबर। BJP Mahila Morcha: छत्तीसगढ़ में नवरात्रि के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की ओर से भव्य कन्या पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में दोपहर 12 बजे से आयोजित होगा। आयोजन के दौरान नौ कन्याओं का विधि-विधान से पूजन कर उनका सम्मान किया जाएगा।

कार्यक्रम में कन्याओं के लिए नवकन्या भोज और महाप्रसादी की व्यवस्था भी की गई है। नवरात्रि में कन्या पूजन की धार्मिक परंपरा के अनुरूप आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य कन्याओं के सम्मान और शक्ति स्वरूपा देवी के प्रति श्रद्धा व्यक्त करना है।

इस आयोजन में भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल होंगी। कार्यक्रम के माध्यम से नवरात्रि के धार्मिक महत्व और भारतीय संस्कृति में कन्या पूजन की परंपरा को आगे बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा।

Exit mobile version