Site icon AB News24.in

BJP-RSS Controversy: खड़गे के मंच के कथित शुद्धिकरण पर राहुल गांधी ने PM से कार्रवाई की मांग की

नई दिल्ली, 29 अगस्त। BJP-RSS Controversy: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के हल्द्वानी कार्यक्रम के बाद मंच के कथित शुद्धिकरण को लेकर राहुल गांधी ने BJP और RSS पर निशाना साधा है। राहुल गांधी ने कहा कि दलितों के साथ भेदभाव आज भी जारी है और खड़गे के साथ हुए कथित भेदभाव के मामले में प्रधानमंत्री को कार्रवाई करनी चाहिए।

दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राहुल गांधी ने कहा कि देश में एक तरफ संविधान की विचारधारा है, जबकि दूसरी तरफ BJP-RSS की विचारधारा है। उन्होंने आरोप लगाया कि खड़गे के भाषण के बाद मंच का शुद्धिकरण किया जाना दलितों के प्रति भेदभाव वाली सोच को दर्शाता है। राहुल ने इसे छुआछूत से जोड़ते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

राहुल गांधी ने यह भी बताया कि वह 12 सितंबर को मध्य प्रदेश के इंदौर में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।

Exit mobile version