Site icon AB News24.in

BMW Mumbai Accident: तेज रफ्तार BMW ने 5 लोगों को रौंदा… 3 की मौत

मुंबई, 20 सितंबर। BMW Mumbai Accident: मुंबई के कोस्टल रोड पर रविवार सुबह तेज रफ्तार BMW कार ने पांच लोगों को टक्कर मार दी। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। हादसे के बाद घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

जानकारी के मुताबिक, हादसा रविवार सुबह करीब 5:20 बजे मरीन ड्राइव से हाजी अली की ओर जाने वाले कोस्टल रोड पर लाला कॉलेज के सामने लोटस जेट्टी के पास हुआ। तेज रफ्तार BMW ने सड़क पर मौजूद पांच लोगों को अपनी चपेट में ले लिया।

हादसे के बाद घायलों को इलाज के लिए नायर अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में 21 वर्षीय शनाय गज्जल, 17 वर्षीय धीर्या सेठ और करीब 25 वर्षीय एक अज्ञात व्यक्ति को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं, करीब 20 वर्षीय एक अज्ञात युवक को ट्रॉमा वार्ड में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि दुर्घटना किस वजह से हुई और इसमें चालक की क्या भूमिका रही। हादसे से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच जारी है।

Exit mobile version