पौड़ी, 20 नवम्बर। Breaking: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का 91 साल की उम्र में निधन हो गया है। उन्होंने उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले में स्थित अपने पैतृक गांव पंचूर के आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की जानकारी पौड़ी के एसएसपी सर्वेश कुमार के हवाले से सामने आई है।
जानकारी के मुताबिक, जिस समय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को मां के निधन की सूचना मिली, उस समय वे गोरखपुर में एक कार्यक्रम में मौजूद थे। यहां 50 हजार छात्रों को टैबलेट वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा था। मां के निधन की खबर मिलने के बावजूद उन्होंने अपना निर्धारित कार्यक्रम जारी रखा।
रिपोर्ट्स के अनुसार, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मां के अंतिम दर्शन और अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए पौड़ी गढ़वाल पहुंच सकते हैं।
बता दें कि इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट का 20 अप्रैल 2020 को 89 साल की उम्र में निधन हो गया था। मल्टीपल ऑर्गन फेलियर के चलते उन्होंने दिल्ली के एम्स में अंतिम सांस ली थी। उस समय कोरोना लॉकडाउन के प्रतिबंधों के कारण योगी आदित्यनाथ अपने पिता के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पाए थे।

