Site icon AB News24.in

Breaking News: जंगल में युवक-युवती के शव मिलने से सनसनी

सरगुजा, 25 अगस्त। Breaking News: सरगुजा-सूरजपुर सीमा से लगे कोटबहरा जंगल में मंगलवार सुबह युवक और युवती के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। खुखड़ी बीनने गए ग्रामीणों ने जंगल में शव देखे और इसकी सूचना पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। दोनों की पहचान अभी नहीं हो पाई है। मामले की जांच के लिए फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया है। पुलिस जरूरी जांच पूरी करने के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने और पहचान की प्रक्रिया आगे बढ़ाने की तैयारी में है।

मौके से बाइक बरामद

घटनास्थल के पास एक HF डिलक्स बाइक भी मिली है। इसके आधार पर पुलिस को आशंका है कि दोनों इसी बाइक से जंगल पहुंचे होंगे। हालांकि, बाइक किसके नाम पर है और दोनों से उसका क्या संबंध है, इसकी जांच की जा रही है।

पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल दोनों की पहचान और मौत की परिस्थितियां स्पष्ट नहीं हैं। पुलिस आसपास के क्षेत्र में भी जानकारी जुटा रही है। पहचान और पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आने के बाद ही मामले की पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Exit mobile version