Breaking News: रामबन में कार से मिले दो पुलिसकर्मियों के शव

Breaking News: रामबन में कार से मिले दो पुलिसकर्मियों के शव

रामबन, 23 सितंबर। Breaking News: जम्मू-कश्मीर के रामबन में मंगलवार देर शाम एक कार से दो पुलिसकर्मियों के शव मिलने से हड़कंप मच गया। दोनों पुलिसकर्मी जिला पुलिस लाइंस, रामबन में तैनात थे।

मृतकों की पहचान हेड कांस्टेबल फरीद अहमद और सेलेक्शन ग्रेड कांस्टेबल मुहम्मद याकूब बाटोट के रूप में हुई है। दोनों सना इलाके में जियारत मोड़ के पास एक कार में अचेत अवस्था में मिले। स्थानीय लोगों ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

मौत की वजह अभी स्पष्ट नहीं

दोनों पुलिसकर्मियों की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस सभी संभावित पहलुओं की जांच कर रही है।

National