Site icon AB News24.in

Breaking News: चीन से MBBS कर लौटे छात्र की मौत, FMGE परीक्षा की कर रहा था तैयारी

राजस्थान के भरतपुर में फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट एग्जाम (FMGE) की तैयारी कर रहे एक मेडिकल छात्र की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है। पुलिस ने मामला

चीन से MBBS कर

भरतपुर, 24 जुलाई। Breaking News: राजस्थान के भरतपुर में फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट एग्जाम (FMGE) की तैयारी कर रहे एक मेडिकल छात्र की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर मौत के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, भरतपुर के राजेंद्र नगर निवासी अनुराग इसी वर्ष चीन से एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी कर भारत लौटे थे और FMGE की तैयारी कर रहे थे। घटना के समय वह घर पर अकेले थे। जब उनकी मां घर लौटीं, तो उन्हें अनुराग अचेत अवस्था में मिले, जिसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही मथुरा गेट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और छात्र को सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

अनुराग के पिता, जो अलवर में डेंटिस्ट के पद पर कार्यरत हैं, ने बताया कि उनका बेटा बचपन से ही पढ़ाई में मेधावी था और डॉक्टर बनने का सपना देखता था। इसी सपने को पूरा करने के लिए उसने चीन से एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी की थी और अब FMGE परीक्षा की तैयारी कर रहा था।

फिलहाल, पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। छात्र की मौत के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है।

 

Exit mobile version