Site icon AB News24.in

Breaking News: रावतपुरा कॉलोनी में ज्वेलरी शॉप में चोरी… 20 लाख से ज्यादा के जेवर-कैश गायब

रायपुर, 10 अगस्त। Breaking News: राजधानी के रावतपुरा कॉलोनी में चोरों ने एक ज्वेलरी शॉप को निशाना बनाया है। चोर दुकान की दीवार तोड़कर अंदर घुसे और करीब 20 किलो चांदी, सोने के जेवर और नकदी लेकर फरार हो गए। चोरी गए सामान की कीमत 20 लाख रुपये से ज्यादा बताई जा रही है।

मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, रावतपुरा कॉलोनी स्थित श्री गुरु ज्वेलर्स में रात के समय चोरों ने पहले दीवार में सेंध लगाई। इसके बाद दीवार में बनाए गए रास्ते से दुकान के अंदर दाखिल हुए और वहां रखे चांदी के जेवर, सोने के गहने और कैश लेकर फरार हो गए।

सुबह दुकान खोलने पहुंचे संचालक को चोरी की जानकारी हुई। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। इसके बाद टिकरापारा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। फुटेज के जरिए चोरों की पहचान करने के साथ ही उनके आने-जाने के रास्ते का पता लगाया जा रहा है। पुलिस आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है।

शुरुआती जांच में वारदात में एक से ज्यादा लोगों के शामिल होने की आशंका है। पुलिस कारोबारी से भी पूछताछ कर रही है और चोरी गए सामान की सही मात्रा और कीमत का पता लगाया जा रहा है। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी की कोशिश में जुटी है।

Exit mobile version