Site icon AB News24.in

Breaking News: बालोद में दर्दनाक हादसा… ट्रेन की चपेट में आने से 29 वर्षीय युवक की मौत

बालोद, 11 अगस्त। Breaking News: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में मंगलवार सुबह ट्रेन की चपेट में आने से 29 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसा दल्लीराजहरा और कुसुमकसा रेलवे स्टेशन के बीच हुआ।

मृतक की पहचान अरमुरकसा गांव निवासी सूर्यकांत कुल्हारा (29 वर्ष) के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों ने रेलवे ट्रैक पर युवक को देखकर रेलवे प्रशासन और दल्लीराजहरा थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि युवक रेलवे ट्रैक पर किस वजह से पहुंचा और हादसा किन परिस्थितियों में हुआ।

पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयान के बाद हादसे की परिस्थितियां स्पष्ट होने की उम्मीद है।

Exit mobile version