बिलासपुर, 09 अगस्त। Breaking News: सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम सेलर बरभाठा में बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से दर्दनाक हादसा हो गया। खेत में रोपा लगाने के बाद घर लौट रहे दो ग्रामीण इसकी चपेट में आ गए। हादसे में हीराबाई धुरी की मौत हो गई, जबकि उनके रिश्तेदार सुग्रीव धुरी झुलस गए।
हादसे के बाद दोनों को तत्काल इलाज के लिए सिम्स अस्पताल लाया गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद हीराबाई धुरी को मृत घोषित कर दिया। वहीं, सुग्रीव धुरी का अस्पताल में इलाज जारी है।
गांव में पसरा मातम
घटना की जानकारी मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिवार में मातम का माहौल है। बारिश के बीच हुए इस हादसे ने ग्रामीण इलाकों में आकाशीय बिजली के खतरे को एक बार फिर सामने ला दिया है।
घटना के बाद सीपत पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

