Business News: छत्तीसगढ़ को बड़ी सौगात… केंद्र ने राजनांदगांव में इलेक्ट्रॉनिक्स क्लस्टर को दी मंजूरी

Business News: छत्तीसगढ़ को बड़ी सौगात… केंद्र ने राजनांदगांव में इलेक्ट्रॉनिक्स क्लस्टर को दी मंजूरी

रायपुर, 08 अगस्त। Business News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ को आईटी और इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि मिली है। भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) ने राजनांदगांव जिले के ग्राम पटेवा में इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर (EMC 2.0) की स्थापना को मंजूरी दे दी है।

इस क्लस्टर के बनने से प्रदेश में 9,000 से ज्यादा युवाओं के लिए प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर पैदा होने की संभावना है। साथ ही परियोजना के जरिए करीब 3,000 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश की उम्मीद जताई गई है।

EMC 2.0 में इलेक्ट्रॉनिक्स कंपोनेंट्स, सेमीकंडक्टर, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और मोबाइल एसेसरीज से जुड़ी कंपनियों को अपनी निर्माण इकाइयां स्थापित करने के लिए आकर्षित किया जाएगा। इसके लिए आधुनिक सुविधाओं और प्लग-एंड-प्ले इंफ्रास्ट्रक्चर को विकसित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस मंजूरी को छत्तीसगढ़ के औद्योगिक विकास में मील का पत्थर बताया। उन्होंने कहा कि इस परियोजना से युवाओं के लिए रोजगार और कौशल विकास के नए अवसर मिलेंगे और राज्य की अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।

सरकार का लक्ष्य इस क्लस्टर के माध्यम से छत्तीसगढ़ को सेंट्रल इंडिया के प्रमुख आईटी और इलेक्ट्रॉनिक्स हब के रूप में विकसित करना है।

Business राज्य खबर