Site icon AB News24.in

Cabinet Meeting: आज कैबिनेट की अहम बैठक… कई मुद्दों पर हो सकता है फैसला

रायपुर, 30 सितंबर। Cabinet Meeting: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में कैबिनेट की अहम बैठक होगी। बैठक सुबह 11:30 बजे से शुरू होगी। नवरात्रि से पहले होने वाली इस बैठक में धान खरीदी समेत कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा और फैसले लिए जाने की संभावना है।

बैठक में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री, सभी कैबिनेट मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहेंगे। बैठक में होने वाले फैसलों पर प्रदेशवासियों की नजरें टिकी हुई हैं। खासकर धान खरीदी को लेकर सरकार की ओर से लिए जाने वाले संभावित निर्णयों को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Exit mobile version