रायपुर, 12 अक्टूबर। Captain Smriti Mandhana: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान स्मृति मंधाना रायपुर पहुंच गई हैं। भारत और जिम्बाब्वे की महिला टीमों के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का आगाज 16 अक्टूबर से होगा। सीरीज के सभी मुकाबले नवा रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे।
तीनों मैच 16, 18 और 20 अक्टूबर को शाम 7 बजे से शुरू होंगे। इस सीरीज को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में उत्साह है। रायपुर में होने वाले इन मुकाबलों में दर्शकों को भारतीय महिला टीम का खेल देखने का मौका मिलेगा।
पहली बार पूर्णकालिक कप्तान के रूप में संभालेंगी कमान
स्मृति मंधाना पहली बार पूर्णकालिक कप्तान के रूप में भारतीय महिला टीम की अगुवाई करेंगी। जिम्बाब्वे के खिलाफ यह टी-20 सीरीज उनके नेतृत्व में टीम के प्रदर्शन के लिहाज से अहम होगी।

