Site icon AB News24.in

CG Analog Paneer: महासमुंद में 299 किलो एनालॉग पनीर बरामद… फैक्ट्री सील

महासमुंद, 21 अगस्त। CG Analog Paneer: शहर के भलेसर रोड स्थित वैद्य फूड प्रोडक्ट्स में तैयार किए जा रहे एनालॉग पनीर की लैब जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। खाद्य एवं सुरक्षा विभाग और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने फैक्ट्री को सील कर करीब 299 किलो पनीर नष्ट कराया।

जानकारी के मुताबिक, 16 अगस्त की रात राजस्व और खाद्य सुरक्षा विभाग की संयुक्त टीम ने फैक्ट्री में जांच की थी। इस दौरान मौके से करीब तीन क्विंटल पनीर बरामद किया गया था। अधिकारियों ने पनीर का सैंपल लेकर जांच के लिए लैब भेजा था।

लैब से आई जांच रिपोर्ट में पनीर के सैंपल में फैट, स्टार्च और शुगर की मात्रा पाई गई। रिपोर्ट के आधार पर सैंपल को मानव उपभोग के लिए असुरक्षित बताया गया।

रिपोर्ट सामने आने के बाद विभागीय टीम ने फैक्ट्री में दोबारा कार्रवाई की। टीम ने फैक्ट्री को सील कर करीब 299 किलो पनीर नष्ट कराया।

इस कार्रवाई के बाद खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और खाद्य सुरक्षा मानकों को लेकर सवाल उठ रहे हैं। अधिकारियों ने कहा है कि नियमों का उल्लंघन करने वाले खाद्य कारोबारियों के खिलाफ जांच और कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Exit mobile version