CG AyushmanCard Scam: आयुष्मान कार्ड में गड़बड़ी की शिकायत… 100 से ज्यादा अस्पतालों में जांच

CG AyushmanCard Scam: आयुष्मान कार्ड में गड़बड़ी की शिकायत… 100 से ज्यादा अस्पतालों में जांच

रायपुर, 30 सितम्बर। CG AyushmanCard Scam: आयुष्मान कार्ड के जरिए इलाज के नाम पर कथित गड़बड़ी की शिकायतों के बाद स्वास्थ्य विभाग हरकत में आ गया है। बुधवार को रायपुर समेत छत्तीसगढ़ के कई जिलों में 100 से ज्यादा सरकारी और निजी अस्पतालों में एक साथ जांच शुरू की गई। जांच टीमों ने अस्पतालों में आयुष्मान योजना से जुड़े दस्तावेजों और मरीजों के इलाज के रिकॉर्ड की पड़ताल की।

मरीजों के रिकॉर्ड और इलाज की हो रही जांच

जांच के दौरान यह पता लगाया जा रहा है कि अस्पतालों के रिकॉर्ड में दर्ज मरीजों का वास्तव में इलाज हुआ था या नहीं। इसके अलावा, डमी मरीजों के नाम पर क्लेम तैयार करने और फर्जी दस्तावेजों के जरिए भुगतान लेने जैसी कथित अनियमितताओं की भी जांच की जा रही है।

रायपुर के कई अस्पताल जांच के दायरे में

रायपुर में वरदान हॉस्पिटल, श्री महावीर अस्पताल, श्री अनंत साई हॉस्पिटल और रावतपुरा हॉस्पिटल समेत कई अस्पतालों में जांच किए जाने की जानकारी सामने आई है। इसके अलावा, अन्य जिलों के सरकारी और निजी अस्पतालों में भी टीमों ने रिकॉर्ड खंगाले।

मीडिया पड़ताल के बाद कार्रवाई की चर्चा

यह जांच एक मीडिया पड़ताल में आयुष्मान योजना के तहत कथित गड़बड़ियों का मामला सामने आने के बाद शुरू होने की बात कही जा रही है। आरोपों में फर्जी दस्तावेजों, डमी मरीजों और आयुष्मान क्लेम में अनियमितताओं का उल्लेख है।

फिलहाल इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

राज्य खबर