Site icon AB News24.in

CG BJP Rally: ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत रायपुर में आज भाजपा की रैली

रायपुर, 05 नवम्बर। CG BJP Rally: राजधानी रायपुर में आज भाजपा द्वारा ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत रैली आयोजित की जाएगी। यह रैली नेताजी सुभाष स्टेडियम में होगी, जिसमें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी शामिल होंगे।

भाजपा देशभर में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान चला रही है। इसी कड़ी में रायपुर में भी यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

रैली के जरिए भाजपा अपने अभियान को आगे बढ़ाएगी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मौजूदगी में होने वाले इस कार्यक्रम में भाजपा के नेता और कार्यकर्ता शामिल होंगे।

Exit mobile version