Site icon AB News24.in

CG BJYM: दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर BJYM अध्यक्ष डॉ. हेमांग जोशी… युवाओं से करेंगे संवाद

रायपुर, 22 नवम्बर। CG BJYM: भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. हेमांग जोशी दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर पहुंच रहे हैं। उनके दौरे को लेकर युवा मोर्चा की ओर से तैयारियां की जा रही हैं। इस दौरान वे संगठनात्मक बैठक में शामिल होने के साथ ही युवाओं, खिलाड़ियों और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के युवाओं से संवाद करेंगे।

रात 9 बजे रायपुर पहुंचेंगे, बाइक रैली से होगा स्वागत

डॉ. हेमांग जोशी आज रात 9 बजे रायपुर पहुंचेंगे। एयरपोर्ट पर भाजयुमो कार्यकर्ताओं की ओर से उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। इसके बाद उनके स्वागत में एयरपोर्ट से शहर तक बाइक रैली निकाली जाएगी। अगले दिन वे भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आयोजित भाजयुमो की प्रदेश कार्यसमिति बैठक में शामिल होंगे।

CM साय और दोनों डिप्टी CM भी होंगे शामिल

प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव और दोनों उपमुख्यमंत्री अरुण साव एवं विजय शर्मा मौजूद रहेंगे। बैठक में संगठन को मजबूत करने, आगामी कार्यक्रमों और भविष्य की कार्ययोजना को लेकर चर्चा की जाएगी। इसमें प्रदेशभर के भाजयुमो पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी शामिल होंगे।

खिलाड़ियों और युवाओं से करेंगे सीधा संवाद

दौरे के दौरान डॉ. जोशी साइंस कॉलेज में खिलाड़ियों से मुलाकात कर संवाद करेंगे। इसके अलावा अग्रसेन भवन में युवती संवाद कार्यक्रम और रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय में आयोजित युवा जोहार कार्यक्रम में भी शामिल होंगे।

नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के युवाओं से भी करेंगे चर्चा

डॉ. हेमांग जोशी नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के युवाओं से भी मुलाकात करेंगे। इस दौरान बस्तर को नक्सल मुक्त बनाने में युवाओं की भूमिका, क्षेत्र में शांति स्थापित करने और विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होगी।

Exit mobile version