Site icon AB News24.in

CG Breaking: छत्तीसगढ़ के भाजपा विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा का निधन… 78 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

रायपुर ,31 अक्टूबर। CG Breaking: छत्तीसगढ़ की राजनीति से दुखद खबर सामने आई है। अहिवारा विधानसभा सीट से भाजपा विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा का 78 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वे लंबे समय से फेफड़ों की बीमारी से जूझ रहे थे। उनका हैदराबाद के यशोदा अस्पताल में इलाज चल रहा था, जहां शुक्रवार को उन्होंने अंतिम सांस ली।

विधायक के निधन की खबर से भाजपा समेत प्रदेश के राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर है। उनके निधन पर पार्टी नेताओं और जनप्रतिनिधियों ने दुख जताया है।

जानकारी के मुताबिक, 31 अक्टूबर को उनका पार्थिव शरीर विमान से रायपुर लाया जाएगा। यहां अंतिम दर्शन और श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद उनके पार्थिव शरीर को बालोद जिले स्थित पैतृक गांव भेण्ड्रा ले जाया जाएगा।

गांव में राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनके निधन से छत्तीसगढ़ की राजनीति में शोक का माहौल है।

Exit mobile version