Site icon AB News24.in

CG Breaking: कम विजिबिलिटी के चलते रायगढ़ में नहीं उतर सका विमान… नितिन नवीन का दौरा रद्द

रायपुर, 15 नवम्बर। CG Breaking: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में कम विजिबिलिटी के कारण जिंदल एयरपोर्ट पर विमान की लैंडिंग नहीं हो सकी। खराब दृश्यता के चलते विमान को उतारने में परेशानी आई, जिसके कारण भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का रायगढ़ और धरमजयगढ़ दौरा निरस्त कर दिया गया।

जानकारी के मुताबिक, नितिन नवीन के आगमन को लेकर दोनों स्थानों पर कार्यक्रम की तैयारियां की गई थीं। हालांकि, मौसम खराब होने और कम विजिबिलिटी के कारण उनका विमान रायगढ़ में लैंड नहीं कर पाया। इसके चलते उनका निर्धारित दौरा रद्द करना पड़ा।

वहीं, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अपने निर्धारित कार्यक्रम में शामिल होंगे। धरमजयगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री की मौजूदगी रहेगी, लेकिन नितिन नवीन इसमें शामिल नहीं हो पाएंगे।

Exit mobile version