रायपुर, 29 अगस्त। CG Breaking: छत्तीसगढ़ सरकार ने 2006 बैच के IAS अधिकारी विवेक आचार्य को नई जिम्मेदारी सौंपी है। वन विभाग में वापसी के बाद उन्हें छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम लिमिटेड, नवा रायपुर का कार्यकारी संचालक नियुक्त किया गया है।
वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने 29 अगस्त 2026 को इस संबंध में आदेश जारी किया। आदेश के अनुसार विवेक आचार्य आगामी आदेश तक प्रतिनियुक्ति पर इस पद की जिम्मेदारी संभालेंगे।
इससे पहले विवेक आचार्य छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल, रायपुर के प्रबंध संचालक के पद पर कार्यरत थे। सामान्य प्रशासन विभाग के 18 अगस्त के आदेश के बाद उनकी सेवाएं वन विभाग को वापस की गई थीं।
नई जिम्मेदारी के तहत अब विवेक आचार्य वन विकास निगम के कार्यों की जिम्मेदारी संभालेंगे।

