CG Breaking: दुर्ग नगर निगम परिसर में महापौर की इनोवा में लगी आग… मची अफरा-तफरी

CG Breaking: दुर्ग नगर निगम परिसर में महापौर की इनोवा में लगी आग… मची अफरा-तफरी

दुर्ग, 27 अगस्त। CG Breaking: नगर निगम दुर्ग की महापौर अलका बाघमार के इनोवा वाहन में गुरुवार सुबह अचानक आग लग गई। घटना के समय वाहन नगर निगम परिसर में महापौर कक्ष के सामने खड़ा था, जबकि महापौर अपने चेंबर में मौजूद थीं। घटना सुबह करीब 11 बजे की बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, वाहन के बोनेट से अचानक आग की लपटें उठती दिखाई दीं। इसे देखकर निगम कर्मचारियों और परिसर में मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। आग फैलने की आशंका को देखते हुए आसपास खड़े अन्य वाहनों को तुरंत वहां से हटाया गया।

घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड को जानकारी दी गई। करीब 12 बजे दमकल की गाड़ी नगर निगम परिसर पहुंची और आग पर काबू पाने का काम शुरू किया।

प्रारंभिक तौर पर वाहन में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, आग लगने का वास्तविक कारण जांच के बाद ही स्पष्ट होगा।

बताया जा रहा है कि जिस इनोवा वाहन में आग लगी, उसे नगर निगम ने किराए पर लिया है। समय रहते आसपास खड़े वाहनों को हटाए जाने से आग के फैलने का खतरा टल गया।

Breaking News