Site icon AB News24.in

CG Breaking News: मुख्य प्रमोटर सौरभ चंद्राकर ओमान से भारत लाया गया

रायपुर, 02 नवम्बर। CG Breaking News: महादेव सट्टा ऐप मामले में जांच एजेंसियों ने बड़ी कार्रवाई की है। ऐप के मुख्य प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है। केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसका प्रत्यर्पण कराया है।

जानकारी के मुताबिक, इंटरपोल के रेड कॉर्नर नोटिस के आधार पर ओमान पुलिस ने सौरभ चंद्राकर को गिरफ्तार किया था। इसके बाद भारत लाने की प्रक्रिया पूरी की गई। अब आज उसे रायपुर की विशेष CBI अदालत में पेश किया जाएगा।

महादेव सट्टा ऐप से जुड़े इस मामले में 6,000 करोड़ रुपये से अधिक के कथित सट्टा कारोबार और मनी लॉन्ड्रिंग की जांच चल रही है। सौरभ चंद्राकर की पेशी के दौरान जांच से जुड़े कई अहम पहलुओं पर जानकारी सामने आने की उम्मीद है।

Exit mobile version