Site icon AB News24.in

CG Cabinet Meeting: 30 सितंबर को होगी साय कैबिनेट की अहम बैठक

रायपुर, 26 सितंबर। CG Cabinet Meeting: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में 30 सितंबर 2026, बुधवार को छत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद की बैठक होगी। बैठक सुबह 11:30 बजे मंत्रालय महानदी भवन स्थित मंत्रिपरिषद कक्ष में आयोजित की जाएगी।

बैठक को लेकर अब नजर इस बात पर है कि सरकार किन प्रस्तावों पर चर्चा करती है और किन फैसलों को मंजूरी मिलती है। विभिन्न विभागों से जुड़े लंबित प्रस्ताव बैठक में चर्चा के लिए आ सकते हैं।

इससे पहले सितंबर में हुई कैबिनेट बैठक में युवाओं, सरकारी कर्मचारियों, निर्यात और स्टार्टअप से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए थे। ऐसे में आगामी बैठक में भी अलग-अलग विभागों से जुड़े प्रस्तावों पर चर्चा और निर्णय होने की उम्मीद है।

 

Exit mobile version