Site icon AB News24.in

CG Cabinet Meeting: कल साय कैबिनेट की बैठक…अहम प्रस्तावों पर होगी चर्चा

रायपुर, 4 अगस्त। CG Cabinet Meeting: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद की महत्वपूर्ण बैठक बुधवार, 5 अगस्त को आयोजित होगी। बैठक पूर्वाह्न 11:30 बजे मंत्रालय महानदी भवन स्थित मंत्रिपरिषद कक्ष में होगी।

बैठक में राज्य के विभिन्न विभागों से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा होने की संभावना है। इसके साथ ही प्रदेश के विकास, प्रशासनिक कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं और जनहित से जुड़े अहम मुद्दों पर भी मंत्रिपरिषद विचार-विमर्श करेगी।

बैठक में लिए गए निर्णयों का असर राज्य की विभिन्न योजनाओं और प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर पड़ सकता है। बैठक समाप्त होने के बाद सरकार की ओर से मंत्रिपरिषद के फैसलों की आधिकारिक जानकारी जारी की जाएगी।

Exit mobile version