Site icon AB News24.in

CG Citizenship Check: सिरगिट्टी में पकड़े गए 23 संदिग्धों में 18 भारतीय निकले… 5 की जांच जारी

बिलासपुर, 19 सितंबर। CG Citizenship Check: सिरगिट्टी इलाके में बांग्लादेशी नागरिक होने के संदेह में पकड़े गए 23 लोगों में से 18 के भारतीय नागरिक होने की पुष्टि हुई है। दस्तावेज और पहचान सत्यापन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद इन्हें रायपुर के होल्डिंग/डिटेंशन सेंटर से करीब 15 दिन में रिहा कर दिया गया।

5 लोगों के दस्तावेजों की जांच जारी

अब पुलिस का फोकस बाकी बचे 5 लोगों के दस्तावेजों के सत्यापन पर है। पुलिस ने इनके अतिरिक्त दस्तावेज भी मंगाए हैं। जांच के दौरान कुछ दस्तावेजों में कमी मिलने की बात सामने आई है। वहीं, कुछ लोगों के नाम SIR से हटाए जाने की जानकारी भी जांच के दायरे में है।

करीब दो महीने चला था जांच अभियान

सिरगिट्टी इलाके में करीब दो महीने तक चले अभियान के दौरान पुलिस ने कुल 1,162 लोगों की जांच की थी। इनमें से 23 लोगों की पहचान और दस्तावेज संदिग्ध पाए गए थे। इसके बाद पुलिस ने पश्चिम बंगाल में बताए गए पते पर दस्तावेजों और पहचान का सत्यापन कराया।

सत्यापन प्रक्रिया के बाद 4 सितंबर को सभी 23 लोगों को रायपुर भेजा गया था। यहां उन्हें होल्डिंग/डिटेंशन सेंटर में रखा गया था।

जांच के बाद होगी आगे की कार्रवाई

18 लोगों के भारतीय नागरिक होने की पुष्टि के बाद उन्हें करीब 15 दिन में रिहा कर दिया गया। वहीं, बाकी 5 लोगों के दस्तावेजों की जांच अभी जारी है। पुलिस द्वारा अतिरिक्त दस्तावेज मंगाकर उनका सत्यापन किया जा रहा है। जांच पूरी होने के बाद ही इन लोगों के संबंध में आगे की कार्रवाई स्पष्ट होगी।

Exit mobile version