Site icon AB News24.in

CG Collector Meeting: शिकायतों के निराकरण में देरी पर CM साय सख्त… आज होगी समीक्षा

रायपुर, 16 अक्टूबर। CG Collector Meeting: छत्तीसगढ़ में जन शिकायतों के निराकरण को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सख्त रुख अपनाया है। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 पर पिछले 7 से 8 महीनों में 2 लाख से अधिक शिकायतें दर्ज हुई हैं। अब मुख्यमंत्री इन शिकायतों के निराकरण में हो रही देरी और समाधान की गुणवत्ता की समीक्षा करेंगे।

मुख्यमंत्री साय आज दोपहर 3 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के सभी जिलों के कलेक्टरों के साथ चर्चा करेंगे। इस दौरान शिकायतों के समाधान की स्थिति, निराकरण में लगने वाला समय और आवेदकों की संतुष्टि जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर समीक्षा की जाएगी।

शिकायतों के समाधान में लापरवाही पर नजर

समीक्षा बैठक में यह देखा जाएगा कि हेल्पलाइन पर दर्ज शिकायतों का समय पर निराकरण हो रहा है या नहीं। साथ ही शिकायतकर्ताओं को मिले समाधान की गुणवत्ता पर भी ध्यान दिया जाएगा। शिकायतों के निराकरण में लापरवाही पाए जाने पर प्रशासनिक स्तर पर सख्ती के संकेत हैं।

सरकार का उद्देश्य जन शिकायतों का त्वरित और प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है, ताकि आम नागरिकों को अपनी समस्याओं के निराकरण के लिए दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़ें।

Exit mobile version